छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पुलिस ने शव को किया घर के अंदर से बरामद एक अन्य शव फांसी पर लटका मिला

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार की पांच लोगों की मौत इलाके में मची सनसनी पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित 6 लोगों के शवों को एक घर से बरामद किया। बाद में पुलिस दल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।शवों पर कुल्हाड़ी से मारे जाने के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले के सलिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरगांव में पुलिस ने हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां- मीरा साहू (30) और ममता साहू (35), हेमलाल का नाती (पांच) और गांव के एक अन्य व्यक्ति मनोज साहू का शव बरामद किया है।

बीती रात घटना को दिया गया अंजाम

एसपी के मुताबिक, घटना को बीती रात अंजाम दिया गया. सुबह 10 से 12 बजे सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्राइम सीन को कवर किया. फोरेंसिक टीम के आने पर सभी साक्ष्य जुटाए गए है. पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का शव भी मकान के पिछले हिस्से में फांसी के फंदे पर लटका मिला है.

पुरानी रंजिश बनी हत्याकांड की वजह

बताया जा रहा है कि आरोपी का मृतकों के परिवार के साथ पुराना विवाद था. जिसमें दर्ज मामले में आरोपी मृतक का ट्रायल चल रहा था. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर आरोपी मृतक का इस परिवार से पहले भी विवाद रहा है.
छत्तीसगढ़ संवाददाता

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]