अंबाला के गांव नन्यौला में देवी मंदिर परिसर में लेंटर के नीचे दबने से 2 युवतियों की मौत

हरियाणा के अंबाला के गांव नन्यौला में देवी मंदिर परिसर में लेंटर के नीचे दबने से 2 युवतियों की मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है.तीनों युवतियां पंजाब के गांव तासलपुर की रहने वाली थीं. तीनों पार्लर का फॉर्म भरने नान्योला गई थी और वापसी में बस का इंतजार करते वक्त ये हादसा हो गया.
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव नन्यौला की यह घटना है. देवी मंदिर परिसर में लेंटर गिरने से 2 युवतियों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद नन्यौला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. हादसे में जान गंवाने वाली दोनों युवती पंजाब के गांव तासलपुर की रहने वाली है.
