मुंबई में विशालकाय होर्डिंग लोगों पर गिरी, 14 की मौत, 74 घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई में विशालकाय होर्डिंग लोगों पर गिरी, 14 की मौत, 74 घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बड़ी होर्डिंग आंधी में गिर गई, जिसके नीचे दबने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 से अधिक लोग घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार 15 हजार वर्गफीट से बड़ी इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इसे निकाय की अनुमति के बगैर लगाया गया था।

सोमवार को अचानक आई धूल भरी आंधी की वजह से घाटकोपर इलाके की समता कॉलोनी के पास स्थित रेलवे पेट्रोल पंप पर एक विशालकाय होर्डिंग गिर गई। जिसके नीचे काफी लोग दब गए। होर्डिंग गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]