राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कभी काम और मुद्दों की बात नहीं करते हैं। “ये बस हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर करते हैं” तेजस्वी यादव ने कहा कि चार चीज़ असंभव है। सूर्य भगवान का पश्चिम से उगना, रेगिस्तान में मछली पकड़ना, आसमान में पेड़ उगाना और भाजपा के लोगों से काम की बात करना। इन्हें बताना चाहिए कि पीएम मोदी ने कितनी नौकरियां दी…
इनके मुंह से कभी गलती से भी आपने शिक्षा और चिकित्सा की बात सुनी है?… ये हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर करते हैं। भाजपा से सिर्फ बेकार की बातें सुनने को मिलती हैं। “पीएम एयर शो करें या फिर रोड शो, हम जॉब शो करेंगे” वही, प्रधानमंत्री के रोड शो पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि पीएम एयर शो करें या फिर रोड शो, हम जॉब शो करेंगे।
साथ ही भोजपुरी में भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि अभी तीन फेज का चुनाव हुआ है। इसमें ही भाजपा का हालात खराब है। अभी 4 फेज बचा हुआ है, देखते जाइए क्या होगा।
