हाजीपुर सीट से चिराग पासवान आज करेंगे नामांकन

हाजीपुर संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज नामांकन करेंगे. नामांकन में डिप्टी CM सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे.नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए लोजपा(आर) की ओर से हाजीपुर से वर्तमान सांसद और चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस को भी निमंत्रण दिया गया है. लेकिन, वह शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी सस्पेंस है.

दरअसल हाजीपुर लोकसभा सीट को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि कहा जाता है. इस सीट से उनके पिता रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे और यहां से उन्होंने जीत का रिकॉर्ड भी बनाया था. इसके बाद यह पहली बार है जब चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि चिराग पासवान लगातार दो बार जमुई से सांसद बन चुके हैं. वर्ष 2019 में हाजीपुर सीट से चिराग के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत प्राप्त की थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]