तिलक वर्मा बने मुंबई इंडियंस के लिए पनौती?

मुंबई बई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 2022 में डेब्यू किया था। इसके बाद से वे अब तक 34 मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि वे मुंबई इंडियंस के लिए पनौती बने हुए हैं।अक्सर देखा जाता है कि जब कोई खिलाड़ी बड़ी पारी अपनी टीम के लिए खेलता है तो वह जीत का कारण बनती है, लेकिन तिलक वर्मा के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने जब-जब टीम के लिए बड़ी पारी खेली है, टीम को हार का ही सामना करना पड़ा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि तिलक वर्मा ने अब तक 6 बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, लेकिन एक बार भी टीम उस मैच में नहीं जीती है, जिसमें उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है। 2024 के सीजन में ही तिलक वर्मा ने तीन अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन तीनों मैचों में टीम को जीत मिली है। 2023 में एक बार उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है और उस मैच में भी टीम को हार मिली थी।

डेब्यू सीजन में तिलक वर्मा ने दो बार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन दोनों मैचों में भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिली। इस तरह कहा जा सकता है कि तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए पनौती बन चुके हैं। पिछले लगातार दो मैचों में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतक जड़ा है, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1.70 करोड़ रुपये में तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। उनका निजी प्रदर्शन अच्छा रहा है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 34 मैचों की 34 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए अब तक कुल 1076 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर आईपीएल में 84 रन है। उनका औसत 41.38 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 148.62 का है। वे एक भी शतक तो नहीं बना पाए हैं, लेकिन 6 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। 78 चौके और 57 छक्के उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जड़े हैं। वे दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]