पाकिस्तान में देर रात घर लौट रहे जज का अपहरण,चीफ जस्टिस ने इलाके में जजों की सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई

आतंकवादियों के गढ़ पाकिस्तान में आम जनता कितनी सुरक्षित है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार देर अदालत की कार्यवाही से घर लौट रहे सीनियर जज का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया।घटना के बाद से पुलिस भी सकते में हैं। मामला पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत खैबर पख्चूनख्वा की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जज की कार बरामद कर दी गई है, जज का ड्राइवर भी सुरक्षित है। उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। किडनैपर्स जज को अपनी गाड़ी में ले गए। उधर, जज के अपहरण की खबर सुनने के बाद पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इलाके में जजों की सुरक्षा को लेकर आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी जज शकीरुल्लाह मारवात का अफगानिस्तान की सीमा से लगे टैंक और डेरा इस्माइल (डीआई) खान जिले के पास अपहरण कर लिया गया था। डीआई खान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद अदनान ने कहा कि घटना बग्वाल नामक गांव में हुई। जज का अपहरण तब किया गया जब वह ड्यूटी से लौटकर डीआई खान के पास जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि जज के अपहरण की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]