पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चार और उम्मीदवारों का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में प्रचार-प्रसार तेज होता जा रहा है. आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में मजबूत होकर उभरे इसके लिए सीएम भगवंत मान ने मोर्चा संभाला हुआ है.इसी बीच खबरें आ रही है लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. तीसरी सूची में AAP ने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसके साथ ही पंजाब की सभी 13 सीटों पर AAP ने अपने उम्मीदवार उतार दिए है.

जिसमें गुरदासपुर से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) को टिकट दिया गया है तो वहीं जालंधर लोकसभा सीट से पवन कुमार टीनू, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी और फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है. जालंधर से उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकु के बीजेपी में शामिल होने के बाद AAP ने यहां से पवन कुमार टीनू को उम्मीदवार बनाया है. पवन कुमार टीनू 2 दिन पहले ही अकाली दल से AAP में शामिल हुए हैं.

पंजाब की 13 सीटों पर किसे-किसे मिला टिकट?

पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने पहली लिस्ट में 8 मंत्रियों को टिकट दे चुकी है. जिसमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, पटियाला से डॉ बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर नाम शामिल है. इसके अलावा दूसरी लिस्ट में आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग, होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल को टिकट दिया गया है. वहीं आज जारी की गई लिस्ट में लुधियाना से गुरदासपुर अमनशेर सिंह, जालंधर से पवन कुमार टीनू, लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी, फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है.

किसका किससे होगा मुकाबला?
अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का मुकाबला बीजेपी के तरणजीत सिंह संधू से होगा तो वहीं जालंधर में पवन कुमार टीनू का मुकाबला बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू से होगा. इसके अलावा पटियाला से डॉ बलबीर सिंह बीजेपी प्रत्याशी परनीत कौर को टक्कर देंगे. लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी का मुकाबला बीजेपी के रवनीत सिंह बिट्टू से होगा. गुरदासपुर अमनशेर सिंह का मुकाबला बीजेपी के दिनेश बब्बू और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया बीजेपी से पूर्व IAS अफसर परमपाल कौर सिद्धू को टक्कर देंगे. होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल की टक्कर बीजेपी की अनिता सोमप्रकाश और खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर की टक्कर बीजेपी के मनजीत सिंह मन्ना से होगी.

पिछले चुनावों में क्या रहा था परिणाम?
बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें पर इनपर लोकसभा चुनाव के मतदान के आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. जिसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में यूपीए ने 8 और एनडीए ने 4 सीटें जीती थीं. वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से संगरूर सीट से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी. 2022 के चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]