हमले के बाद सलमान खान का फिर दिखा दबंग अंदाज, बेखौफ होकर सड़क पर निकले भाईजान

सलमान खान के सिर पर बीते दिन खतरा मंडरा रहा था दरअसल ईद के तुरंत बाद हुए सलमान खान के घर के नीचे हुए हादसे ने परिवार और फैन्स के होश उड़ा दिए हैं।हालांकि इस मामले की जांच अभी भी जारी है। अच्छी बात यह है जिन बाइकसवारों ने रविवार सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। उनका चेहरा सामने आ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उन हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। इस हादसे को हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन सलमान खान इस हादसे के बाद भी घर पर नहीं बैठे। आज सुबह ही सलमान खान को पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया है।
हादसे के बाद शूटिंग लोकेशन पर आए सलमान खान
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी कार से किसी खास काम के लिए बाहर जाते नजर आ रहे हैं। लोगों का मानना यह है कि वह अपनी पेंडिग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले के लिए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ कार में उनकी सिक्योरिटी भी नजर आ रही हैं। सलमान खान का ये बैखौफ अंदाज उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन वहीं फैन्स चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा सर आपको थोड़ा वेट करना चाहिए अभी खतरा टला नहीं है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपका स्वैग।
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं सलमान खान
काम की बात करें तो इन दिनों सलमान खान कई फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। भाईजान को जल्द ही सिकंदर, नो एंट्री, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दबंग 4, धाक, डेविल में देखा जाएगा। इनमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं सलमान खान भी अपनी नई फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
