सलमान खान के घर हुए अटैक से पापा सलीम खान नहीं है कोई चिंता, कही ऐसी बात कि गुंडो कि उड़ी खिल्ली

बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो लोगों ने फायरिंग कर डाली।इस खबर के बाद पूरे सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक में तहलका मच गया। इसको लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। लेकिन अब इस मामले पर सलमान खान के पिता यानी कि सलीम खान का रिएक्शन सामने आ चुका है। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट की माने तो सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के कुछ ही घंटों बाद मशहूर लेखक और अभिनेता सलीम खान ने रिएक्शन दिया।
सलीम खान ने इस पर बात करते हुए कहा, “चिंता की कोई भी बात नहीं है और कुछ भी बताने को नहीं है। वह लोग सिर्फ पब्लिसिटी करना चाहते हैं और चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है।” इसी के अलावा आपको बता दें कि इससे पहले राहुल कनाल ने सलमान खान को लेकर एक बड़ी अपडेट दी थी।
दरअसल राहुल कनाल जब सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे तो पैप्स ने उनसे सवाल किया कि अभी भाई कैसे हैं। जिस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि “ऊपर वाले की दुआ है, भाई सब अच्छे हैं।” संदिग्ध शूट करने वाले दोनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। खबरों के अनुसार इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी।
