श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन से हराया, पाकिस्तान को हुआ फायदा

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन से हराया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में यह श्रीलंका की पहली जीत है। इससे पहले टीम को अपने पहले 2 मैच में हार मिली थी।बांग्लादेश को हराने के बाद श्रीलंका WTC पॉइंटस टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर हार के बाद बांग्लादेश 7वें नंबर पर खिसक कई है। बांग्लादेश की इस हार का पाकिस्तान को फायदा हुआ है और टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने मौजूदा साइकिल में 5 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पहली पारी में 280 रन बनाए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा (102) और कामिंदु मेंडिस (102) ने शतक लगाया। उनके अलावा किसी भी बैटर का बल्ला नहीं चला। जवाब में बांग्लादेश टीम पहली पारी में 188 रन ही बना सकी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 418 रन बना दिए और पहली पारी के आधार पर 510 रनों की बढ़त प्राप्त की। श्रीलंका की दूसरी पारी में दिमुथ करुणारत्ने ने 52, कप्तान डिसिल्वा ने 108 और कामिंदु मेंडिस ने 164 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम 182 रन पर सिमट गई। मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]