हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न।

हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
कचनर वा (सोनभद्र) – कोन थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व समझसेवियों की देख रेख में होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कहीं से किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है हिंदु मान्यता के अनुसार होलिका दहन की पूजा उसकी अग्नि और राख का संबंध तरह तरह की मुसीबतों को दूर करने व सुख सौभाग्य को पाने के लिए माध्यम माना गया व समृधि व खुशियाँ आती हैं और सभी नकारात्मक और बिमारियाँ नस्ट हो जाती हैं। भारतीय संस्कृति व रीति रिवाजों के मामले में बहुत प्राचीन व समृद्ध राधा कृष्ण का शाश्वत प्रेम की कहानी को जोड़कर देखा जाता है साथ ही सर्दियों की सुस्ती के अन्त का भी प्रतीक माना गया है ऐसे ही होली पौराणिक कथाओं में राजा हिरणय कश्यप एक राक्षष् राजा था जो अमर होना चाहता था लेकिन अंततः भगवान विष्णु नरसिंह अवतार लेकर पराजित कर दिया था वहीं दूसरी ओर गांवों में लोगों का मानना है कि होलिका दहन के उपरान्त धुवाँ उठने को लेकर तरह तरह की धारणाएं प्रचलित हैं जैसे कि पूरब की ओर उठने वाली धुआँ राज्य में खुशहाली व सुख समृधि व उत्तर से उठने वाली धुआँ राज्य में धन धान्य की कमी नहीं होती है। इसी क्रम में बतातें चलें कि ग्राम पंचायत कचनर वा मेन बाजार में होलिका दहन का कार्यक्रम होली गीत के साथ जिला पंचायत सदस्य छविन्द् नाथ चेरो व राजेश सिंह, जगदीश शर्मा व हडवरिया में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती व भूत पूर्व प्रधान उदय यादव व बडाप् में वरिस्ट समाजसेवी विहारी प्रसाद यादव व असना बांध में विजय उरांव आदि की उपस्थिति में आपसी भाईचारे के फगुआ गीत अबीर गुलाल के साथ संपन्न हुआ व सभी ने होली का त्यौहार शांति व सदभाव से मनाने का निर्णय लिया व सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर होली की बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]