भाजपा नेताओं ने राजघाट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का लिया सकंल्प…..

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शनिवार को इस्तीफे की मांग की।भाजपा की ओर से यह मांग प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार की रात कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और अदालत की ओर से उन्हें 28 मार्च तक के लिए संघीय एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने के बाद आई। पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के नजदीक विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) खुद को निर्दोष दिखाने के लिए स्वयं को ”पीड़ित” के तौर पर पेश कर रही है।
