Alanna Panday ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ananya Panday की बहन

अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अलाना अपने प्रेगनेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया सामने आ रही तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

अलाना का कैप्शन बना आफत

दरअसल, हाल ही में अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अलाना ने अपनी और इवोर मैकक्रे की फोटोज शेयर की है, जिनमें कपल खूब मस्ती करता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों खूब खुश भी हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अलाना ने अपने कैप्शन में लिखा कि अब अपने छोटे से बच्चे (बॉय) से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकते। जैसे ही अलाना का ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। हालांकि अलाना और इवोर ने इसके पहले बहुत क्यूट तरह से अपने बच्चे का जेनडर बताया है, लेकिन यूजर्स तो बस अलाना को ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने अलाना के पोस्ट पर कमेंट किया कि आपको कैसे पता कि लड़का ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि इंडिया में डॉक्टर्स को जेनडर रिवील करने की इजाजत नहीं है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि भारत में जेनडर रिवील करना गैरकानूनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्लीज अपनी सोच बदलो। इस तरह के कमेंट्स करके अब नेटिजंस अलाना और इवोर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इस पर कपल ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया ह

अक्सर पोस्ट करती रहती हैं अलाना

बता दें कि बीते कुछ ही दिन पहले अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने फैंस के साथ अपने माता-पिता बनने की खबर को शेयर किया था। जैसे ही फैंस को ये गुड न्यूज मिली तो सब उन्हें बधाई देने लगे। इसके बाद अलाना एक के बाद एक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हालांकि अब अलाना की पोस्ट ही उनके लिए मुसीबत बन गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]