गौहर खान ने पहली बार दिखाई बेटे की झलक, मक्का से वायरल हुआ क्यूट वीडियो, लोग बोले- ‘माशाल्लाह’

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान इस वक्त चर्चा में हैं और रमजान के मौके पर मक्का गई हुई हैँ। बीते कई दिनों उनके वीडियो सामने आ रहे हैं। बिग बॉस विजेता गौहर इस मौके पर कई दिन से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।
लेकिन आज का दिन कुछ खास है क्योंकि अभिनेत्री ने अपने बेटे जेहान का चेहरा पहली बार पब्लिक किया है। जी हां, ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। आज से करीब 10 महीने पहले गौहर मां बनी थीं और इसके बाद फैंस उनके बच्चे का चेहरा देखना चाहते थे।
वायरल हो रहे वीडियो में दोनों अपने बेटे की झलकियाँ साझा दिख रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
बेबी का चेहरा देख क्या बोले लोग?
एक शख्स ने लिखा है, ”माशाअल्लाह जेहू, क्यूट।” एक ने लिखा, ”वाह, वह बिल्कुल मनमोहक है! आप सभी को एक साथ इस अविश्वसनीय यात्रा पर निकलने के लिए ढेर सारा प्यार और खुशी की शुभकामनाएं!” एक ने लिखा, ”हे भगवान। वह बिल्कुल आपके जैसा दिखता है गौहर खान भगवान भला करे।” एक का कहना था, ”ज़ेहानू तुम अचानक ज़ैद की तरह कैसे दिख रहे हो!!!” एक ने लिखा, ”हर मां के लिए उसका बच्चा सुंदर होता है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
2020 में हुई थी शादी
गौहर खान और ज़ैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 शादी की थी। उसके दो साल बाद 2022 में गौहर ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। इस पोस्ट के साथ उन्होने लिखा, ”बस अपने छोटे राजकुमार को सर्वशक्तिमान के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहता था, !क्या वह हमारे सनशाइन से प्रसन्न होंगे! आमीन, हमारा ज़ेहान।” गौहर खान का वीडियो वायरल होते ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
