जिस एक्टर ने यश-थलापति विजय का जीना मुहाल किया था, वो रामचरण-जान्हवी की फिल्म में बनेगा विलेन!

साउथ सुपरस्टार रामचरण के खाते में इस वक्त 4 बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. पहली फिल्म है- गेम चेंजर. ये इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस बिग बजट फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.आरआरआर’ की सुपर सक्सेस के बाद रामचरण इसी फिल्म से वापसी करने वाले हैं. इसी बीच आरसी16 की शूटिंग भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. वहीं रामचरण जल्द ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में भी दिखने वाले हैं. इसमें वो इंडियन एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं. ऐसा पता लगा है कि, रामचरण के साथ मिलकर संजय लीला भंसाली एक पैन इंडिया फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में आरसी 16 के मुहूर्त से कुछ तस्वीर आईं थी. पिक्चर में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में होंगी. अब फिल्म में विलेन की एंट्री हो गई है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]