रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को शादी की……

बी-टाउन के पॉपुलर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को शादी की है। आज उनके लिए बेहद स्पेशल दिन है क्योंकि आज ही इनकी शादी को 1 महीना पूरा हो गया है।बॉलीवुड के इस क्यूट कपल ने अब फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया है और साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि इनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। शादी के एक महीने में ही इनकी लाइफ कितनी बदल चुकी है अब वो राज भी बाहर आ गया है।पहले रकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति संग डांस करते हुए एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने हबी के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने इस अनसीन फोटो के साथ जैकी भगनानी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, और एक महीना हो भी गया। समय बीत गया और जिंदगी भी यूं ही बीत जाएगी!

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]