कर्नाटक में भारतीय तटरक्षक जहाज ने किया आठ लोगों का रेस्क्यू
कर्नाटक में भारतीय तटरक्षक जहाज ने किया आठ लोगों का रेस्क्यू

भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को कर्नाटक के कुंडापुरा तट पर बचाव अभियान चलाया। इसके तहत दौरान बाढ़ में डूबी नाव से चालक दल के आठ सदस्यों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक त्वरित ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक बल के जहाज राजदूत ने 20 मार्च को कुंडापुरा के 10 एनएम पश्चिम में संकटग्रस्त IFB अजमीर-I (IND-KA-02-MM-4882) के चालक दल के 8 सदस्यों को बचाया, जहां समुद्र में बाढ़ आ गई थी। भारतीय तटरक्षक जहाज राजदूत ने चालक दल को आश्वस्त किया और डूबने से बचाने में सहायता प्रदान की।’
