सीता सोरेन झामुमो विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिय

सीता सोरेन झामुमो विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपा है।अपने इस्तीफा पत्र में अपेक्षा का आरोप लगाते हुए लिखा है कि उनके पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रह चुके हैं, लेकिन उनके निधन के बाद से ही उनके परिवार को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने पार्टी और परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबने उन्हें अलग-थलग कर दिया है। जो कि मेरे लिए अत्यन्त पीड़ा दायक रहा है। मुझे उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। झामुमो जिसे मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समपर्ण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया था, आज वह पार्टी नहीं रही।
मुझे यह देख कर गहरा दु:ख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है जिनके द्दष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मुल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते। उन्होंने लिखा है कि शिबू सोरेन (गुरूजी बाबा के) अथक प्रयासों के बावजूद जिन्होने हम सभी को एक जुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया, अफसोस कि उनके प्रयास भी विफल रहें मुझे हाल ही में यह ज्ञात हुआ है कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी एक गहरी साजिश रची जा रहीं है।
मै अत्यन्त दुखी हूं मैने यह द्दढ़ निश्चय किया है कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार को छोड़ना होगा। इसलिए मैं पार्टी की ज्ञअपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं और आप से निवेदन करती हूं कि मेरे इस्तीफे को स्वीकार किया जाए।
