प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 मार्च को दक्षिण भारत के दो राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 19 मार्च को दक्षिण भारत के दो राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी का ये दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर है। पीएम मोदी आज केरल के पलक्कड़ में सुबह 10:30 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1:00 बजे तमिलनाडु के सेलम में सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के करनाल में ‘अभिनंदन समारोह’ को संबोधित करेंगे।

CWC Meet: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की आज लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी चुनावी घोषणा पत्र को फाइनल रूप दे सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ये आखिरी सीडब्ल्यूसी की बैठक हो सकती है।

पदाधिकारियों ने कहा कि इस बैठक में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने की भी उम्मीद है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की ये बैठक आज सुबह 10 बजे शुरू होगी। कार्यसमिति की बैठक में ज्यादातर वक्त घोषणापत्र को मंजूरी देने में लगने की उम्मीद है। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित होने की भी उम्मीद है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]