छिंदवाड़ा की जगह जबलपुर से लड़ेंगे कमलनाथ?

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. जबलपुर सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह छिंदवाड़ा नहीं छोड़ेंगे.छिंदवाड़ा से फिलहाल उनके बेटे नकुलनाथ सांसद हैं जबकि कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक हैं. यह कमलनाथ का गढ़ माना जाता है.
वहीं, कांग्रेस छोड़ बीजेपी जाने वाले नेताओं पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है. उन्होंने यह बात सुरेश पचौरी को लेकर कही जिन्होंने हाल ही में धार्मिक और राजनीतिक वजह बताकर कांग्रेस छोड़ दी थी. वहीं, अरुणोदय चौबे और दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि वे पार्टी के कब थे.
इन दो दिग्गजों को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए हैं जबकि माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की तरह पार्टी यहां भी अपने दिग्गज नेताओं विशेषकर पूर्व सीएम को दोबारा मैदान में उतार सकती है इनमें दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का भी नाम शामिल है. छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लोकसभा का टिकट दिया गया है. वहीं, कमलनाथ के जबलपुर से चुनाव लड़ाने की अटकलें चल रही थीं जिसपर उन्होंने अपनी स्थिति साफ कर दी है.
