कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह अलीगढ़ पहुंची

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह अलीगढ़ पहुंच गई। इस यात्रा में सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहा है।दोनों भाई-बहनों की एक झलक पाने को लोग आतुर नजर आए, रास्ते में पुष्प वर्षा और बैनर झंडे लेकर चलते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते है बनता है।यात्रा के दौरान एक छोटा बच्चा स्केटिंग करते हुए राहुल-प्रियंका की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आकर्षण बन गया।एएमयू के आगे से जब यह कांरवा गुजर रहा है तो छात्रों ने राहुल-प्रियंका जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आयें।हालांकि कांग्रेस से जुड़े एएमयू की छात्रों की इच्छा थी कि राहुल गांधी जब एएमयू के पास से गुजरे तो वह सरसैयद की मजार पर चादर पोशी करें। लेकिन छात्रों की यह इच्छा पूरी नही हो पायी।भाई-बहनों की जोड़ी कभी लोगों का ताली बजाकर, हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर गर्मजोशी कज साथ अभिवादन करती दिखाई दे रही है। इस दौरान अपने प्रिय नेता राहुल-प्रियंका को कोई पुस्तक भेट कर रहा है तो कोई पोस्टर। राहुल-प्रियंका की सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
