कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही…..

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
