थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल निर्देशन में थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
आज दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन* से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो को उसके घर के पास ग्राम पड़रछ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो, निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 23/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 हवलदार पाल थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 रामप्रवेश थाना कोन जनपद सोनभद्र।
