रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर-
*रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर-*

*पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था-*
रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री *अभिषेक वर्मा* द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा *रॉबर्ट्सगंज* में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों* में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें *सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण* का भरोसा दिलाया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान *सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई* के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में *शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता* है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*
