“पूरे देश को चीनी दे सकता है UP”: चीनी संकट की खबरों के बीच सीएम योगी का बड़ा दावा

देश के कई राज्यों में चीनी की कमी और लगातार बढ़ते दामों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। चीनी संकट की इन चर्चाओं ने आम जनता को चिंता में डाल दिया है। हालांकि, इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की उपलब्धता पर एक बड़ा और आश्वस्त करने वाला बयान दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान स्थिति साफ करते हुए कहा कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है और 90 लाख टन चीनी का और उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है और राज्य की क्षमता पूरे देश को चीनी मुहैया कराने की है। सीएम योगी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के पास 7 महीने का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिसमें 28 लाख टन चीनी शामिल है। इसलिए यूपी में चीनी संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है।

अगले 6 महीने में बटेंगे 1 लाख नियुक्ति पत्र

इसी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। युवाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले 6 महीने के भीतर, अलग-अलग चरणों में हर हफ्ते पारदर्शी तरीके से 1 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]