थाना केराकत पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना केराकत पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जा से 03 तमंचा व 01 कारतुस भी बरामद-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में केराकत पुलिस द्वारा अभियुक्त करन यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी लेबरुआ थाना चन्दवक जनपद- जौनपुर को चेकिंग के दौरान कुसरना नारायणपुर बार्डर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 तंमचा व 01 कारतूस व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. करन यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी लेबरुआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद तमंचा .32 बोर व दो तंमचा .315 बोर व एक कारतूस जिन्दा .32 बोर तथा एक मोटर साइकिल चोरी की UP65DC 2791
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 260/26 धारा 109(1) बीएनएस व 25, 25(1-AA),3,9 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 340/26 धारा धारा 317(2) बीएनएस व 9/25 व 25(1-AA) आर्म्स एक्ट थाना केराकत जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 139/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना खानपुर जनपद गाजीपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 विनोद त्रिपाठी थाना केराकत जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 सूरज सोनकर, का0 रामअवतार सिंह, का0 राहुल कन्नौजिया, का0 शिवम पाण्डेय थाना केराकत जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]