उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का होगा विस्तार, CM धामी ने की 50 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थाटन पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित 50 रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही जिन परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, उनमें हो रही देरी के कारणों की समीक्षा कर नई समयसीमा तय करने को कहा गया है.

मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में रोपवे सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं. रोपवे के जरिए दुर्गम ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुंच आसान होने के साथ ही यात्रा का समय भी कम होगा. इससे पर्यटकों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]