गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने घोषित किया ₹20-20 हजार का पुरस्कार

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने घोषित किया ₹20-20 हजार का पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-420/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट* में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर *₹20,000/- (बीस हजार रुपये)* का पुरस्कार घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत है तथा तीनों अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों का विवरण-

1. आकाश शुक्ला
पुत्र दिनेश शुक्ला
निवासी बारी सोरांव, थाना फाफामऊ, जनपद प्रयागराज।
पुरस्कार : ₹20,000/-

2. धीरेन्द्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी
पुत्र कैलाश तिवारी
निवासी ग्राम सलैया, थाना कमर्जी, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश।
पुरस्कार : ₹20,000/-

3. आयुष पाण्डेय उर्फ नितिन
पुत्र सुनील कुमार पाण्डेय
निवासी बनाई का पुरा, जुड़ापुर जीर बरी भोज, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज।
पुरस्कार : ₹20,000/-

तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-420/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-86/2025 धारा 20, 27(ए), 29, 60, 8 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

जनसहयोग अपेक्षित

यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है, तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद सोनभद्र पुलिस को तत्काल अवगत करा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]