सोनभद्र: रेनू सागर शिव मंदिर पोखरे में कक्षा 8 के छात्र नहाने के दौरान डूबा

सोनभद्र: रेनू सागर शिव मंदिर पोखरे में डूबने से कक्षा 8 के छात्र नहाने के दौरान डूबा


रेनू सागर (सोनभद्र)।

स्थानीय रेनू सागर शिव मंदिर पोखरे पर बुधवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र (पिता कमता यादव)पोखरा में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया पोखरे पर मौजूद लड़कों ने गहरे पानी में डूबे हुए छात्र को बाहर निकाल उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश भी की गई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गई पोखरी पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़का पोखरे मे नहा रहा था तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पोखरे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को डूबता देख तुरंत शोर मचाया और उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला।
वहीं सूचना पर पोखरी पर पहुंचे छात्र के घर वाले ने अचेत छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच कर घटना को गंभीर बताते हुए नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।
Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]