पनारी “समूह सखी” अनीता देवी ने संभाली कोटेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
पनारी “समूह सखी” अनीता देवी ने संभाली कोटेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र (डाला) चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पनारी में सरकारी उचित दर की दुकान को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन पनारी में 12:00 बजे ग्राम प्रशासक श्रीमती तारा देवी की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में अजय कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (ग्रा0वि0), पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह ग्राम विकास अधिकारी, नागेंद्र कुमार (बी0एम0एम0),टी.एल. भास्कर (ब्यूरो चीफ) प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में कुल 12 स्वयं सहायता समूह सखियों में से 6 “समूह सखियों” ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जिसमें पांच “समूह सखियों” ने पात्रता एवं शर्तों को पूरा नहीं कर सकी! सिर्फ “पायल आजीविका समूह”की “समूह

सखी”अनीता देवी पत्नी निलेश कुमार पोयाम अपनी योग्यता एवं शर्तों को पूरा कर सकी। जिससे सर्वसम्मति से उपस्थित स्वयं सहायता समूह सखियों एवं ग्रामीणों ने तालियां बजाकर अपना समर्थन उचित दर विक्रेता के रूप में किया।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें पूर्व में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन रामकिशून के पास था। करीब दो माह पूर्व इस्तीफा देने के बाद से दुकान खाली पड़ी थी। बगल के उचित दर विक्रेता से अटैच कर देने से सैकड़ो राशन कार्ड धारक काफी चिंतित थे।
अब अपने गांव की बहू अनीता देवी का चयन होने से सैकड़ो कार्ड धारकों के साथ-साथ पूरे स्वयं सहायता समूह सखियों में हर्ष का माहौल है चारों तरफ खुशी का माहौल देखने को मिला वही प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव के द्वारा मिष्ठान वितरण कर नये कोटेदार की चयन पर खुशी जता कर बधाई दिया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण आजीविका नीति के तहत स्वयं सहायता समूह के “समूह सखियों” ने कोटेदारों के साथ मिलकर राशन वितरण प्रणाली और सरकारी योजनाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है! इसके जरिए ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पारदर्शिता लाने का कार्य किया जा रहा है। वितरण में पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण, आपसी समन्वय देखने को मिल रहा है!
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, युगुल बिहारी वार्ड सदस्य, हनुमान प्रसाद वार्ड सदस्य, राम प्रसाद खरवार वार्ड सदस्य, वीरेंद्र प्रताप सफाई कर्मी, नैंसी सरोज पंचायत सहायिका, अमरनाथ कनौजिया रोजगार सेवक, मुनेश कुमार, कमला सिंह, रामचंद्र गोड़, लाल बहादुर खरवार, संपत सिंह पूर्व बीडीसी, मंजू देवी, हीरावती कुमारी, फूलमती, शीला देवी, तारा देवी, गायत्री देवी, सोनम, मनौती, अनीता देवी, गंगाराम, संजय कुमार, सुरेश, रामदास, शारदा प्रसाद, ओमप्रकाश, छतर सिंह, रामनरेश, हरिप्रसाद, सोमारु , ननकू, बहादुर, रामधारी, मनोज, अनीता, शीला देवी, चंदा, नागेश्वरी, चांदनी देवी, सुनीता, रजवंती, मानमती, प्रमिला देवी, अनीता देवी आदि सैकड़ो समूह सखी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
