पुलिस चौकी शासन थाना बैढ़न की टीम द्वारा हत्या के प्रयास के 06 आरोपीगण एवं 01 विधि विरुद्ध बालक कों गिरफ्तार भेजा गया जेल
पुलिस चौकी शासन थाना बैढ़न की टीम द्वारा हत्या के प्रयास के 06 आरोपीगण एवं 01 विधि विरुद्ध बालक कों गिरफ्तार भेजा गया जेल

दिनांक 07.08.26- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सियाज के. एम. (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री ललित बैरागी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैंढ़न अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या का प्रयास के फरार 06 आरोपीगणों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 26/06/2026 को फरियादी जगदीश प्रसाद बैंस पिता रामदीन बैंस निवासी ग्राम पिपरा चौकी शासन थाना बैढ़न जिला सिंगरौली का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की भगवान दास बैंस के परिवार के लोग में मेरे परिवार से पुराना जमीन विवाद चल रहा है जिसके चलते है। हमारे परिवार के लोगों के साथ भगवान दास बैंस एवं उनके परिवार के विजय बैंस ,प्रभाव सिंह बैंस,छोटेलाल बैंस ,रामनारायण बैंस,प्रीतम बैंस राधा कृष्ण बैंस, राय सिंह, सभी लोग मिलकर लाठी डंडा के मारपीट किए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न के अपराध क्रमांक 821/2026 में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5)बीएनएस के तहत अपराध कायम विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश करते हुए दिनांक 06/08 2026 को आरोपीगण भगवान दास बैंस ,विजय बैंस,प्रीतम सिंह बैंस,छोटेलाल बैंस ,रामनारायण बैंस, राधा कृष्ण बैंस 06 आरोपियों एवं 01 बाल अपचारी सभी निवासी ग्राम पिपरा चौकी सासन थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को दस्तयाब कर पूछ ताछ कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किया जाकर गिरफ्तार किया 07/08/2026 को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका*: चौकी प्रभारी सासन बीएल.बंसल सउनि. विजय अग्निहोत्री,लेखचंद्र दोहर, सुरेंद्र पांडे, प्रधान आरक्षक सुमित रावत ,मोहम्मद कौसर बलराज सिंह ,हेमराज पटेल,देवेंद्र सिंह, लल्लू सिंह आरक्षक जितेंद्र सिंह ,राहुल सिंह अनिल सिंह, सहजानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
