पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी *श्री अरविन्द सरोज* के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस द्वारा मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.08.2026 को आवेदक सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी ईकदिरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना बभनी पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि छेड़खानी की बात को लेकर उसके भाई भोला प्रसाद को दिनांक 06.08.2026 को बभनी बाजार से घर वापस आते समय दराई मोड़ के पास विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से घर में खींच ले जाया गया तथा उसके साथ मारपीट क अमानवीय कृत्य किया गया एवं उसे अपमानित किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची आवेदक की पत्नी के साथ भी लाठी-डण्डे से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना बभनी पर *मु0अ0सं0-178/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस* पंजीकृत कर विवेचना एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अजय पुत्र राजेन्द्र उम्र लगभग 28 वर्ष।
2. राजेन्द्र पुत्र छबिलाल उम्र लगभग 58 वर्ष।
3. चितरंजन पुत्र शिवलोचन उम्र लगभग 33 वर्ष।*
4. ममता पत्नी अजय उम्र लगभग 25 वर्ष।
5. चिंता पत्नी अयोध्या उम्र लगभग 32 वर्ष।
6. शंभू पुत्र अशर्फी लाल उम्र लगभग 27 वर्ष।
7. संजय पुत्र सीताराम उम्र लगभग 21 वर्ष।
8. सीताराम पुत्र मनोरथ उम्र लगभग 45 वर्ष।
9. रामकिशुन पुत्र मनमूरत उम्र लगभग 40 वर्ष।
10. बीगन पुत्र रत्तू उम्र लगभग 40 वर्ष।
सभी निवासीगण ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक *श्री अरविन्द सरोज*, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र मय हमराह पुलिस टीम।
