शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ना है। वहीं, भारत को शुक्रवार (7 अगस्त) से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) ग्राउंड में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है।

इस मैच पहला टीम इंडिया का माथा ठनका है। बताया जा रहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट प्रैक्टिस मैच के लिए पिच पर छोड़ी गई घास से खुश नहीं। श्रीलंका में आमतौर पर पिच से स्पिनर्स को मदद मिलती है लेकिन पिच पर जितनी घास छोड़ी गई, वो मेहमान टीम को रास नहीं आई। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अब अपने फैसले का बचाव करने के लिए एक अधिकारी को उतारा है। अधिकारी ने कहा कि तीन दिन के मैच के लिए पिच अच्छी रहेगी।

‘मैं यह नहीं कह सकता कि…’

ग्राउंड के अधिकारी ए. फ्रेंके ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा, ”भारतीय टीम का कहना था कि पिच पर बहुत ज्यादा घास है। हालांकि, हम ऐसे ही रखते हैं क्योंकि यह तीन दिन का गेम है। आप बिना घास वाला विकेट नहीं दे सकते। इसके अलावा, वे पिच से खुश थे। हमने जो विकेट दिया है वह अच्छा है। मैं नहीं कह सकता कि यह किसी टीम के लिए फायदेमंद होगा या नहीं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे कैसे खेलते हैं।” फ्रेंके ने आगे बताया कि एसएलसी ने पिच पर घास छोड़ने की गुजारिश की थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]