नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड अमलोरी सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक। दिनांक: 31 जुलाई 2026 नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), अमलोरी क्षेत्र में जुलाई माह में कंपनी की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अमलोरी क्षेत्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कंपनी की दीर्घकालिक एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। उनका संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है ।अमर नाथ सिंह : कार्यालय अधीक्षक विनोद कुमार सिंह : कार्यालय अधीक्षक। राम दरस पाण्डेय : कार्यालय अधीक्षक। विनय कुमार पाण्डेय : फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)। सत्यनारायण चमार : असिस्टेंट सुपरवाइजर (ट्रांसपोर्ट)। एम. प्रवाकर राव : ईपी वेल्डर। देव करण साहू : केबलमैन , बृजेन्द्र कुमार सिंह : केबलमैन समारोह में विभागाध्यक्षगण, जेसीसी सदस्यगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अमलोरी क्षेत्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए एनसीएल परिवार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए एनसीएल परिवार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
