अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना म्योरपुर में हुआ योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना म्योरपुर में हुआ योगाभ्यास
संवाददाता : अहमद राजा

सोनभद्र/म्योरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना म्योरपुर परिसर में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
योगाभ्यास के दौरान थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में थाना म्योरपुर के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
