चाइनीज मांझा के उपयोग से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा कस्बा अलीगढ़वा चेकिंग अभियान चलाया गया

दिनांक 06-02-2026 जनपद सिद्धार्थनगर

चाइनीज मांझा के उपयोग से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा कस्बा अलीगढ़वा चेकिंग अभियान चलाया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.02.2026 को संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु द्वारा प्रदेश में चाइनीज मांझा के उपयोग से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा विशेष

अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र में स्थित पतंग एवं जनरल स्टोर्स की दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी जा रही है कि वे अपनी दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न रखें और न ही उसकी बिक्री करें। पुलिस द्वारा दुकानदारों को चाइनीज मांझा से होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा रखने अथवा बेचने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना कपिलवस्तु पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे चाइनीज मांझा का प्रयोग न करें ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]