श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन तार से संपर्क हो जाने की वजह से 5 लोगों की मौत

हैदराबाद के रामंथपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन तार से संपर्क हो जाने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

हादसा रामंथपुर इलाके के गोपाल नगर में हुआ जो उप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है।

त्योहार पर छा गया मातम

यह घटना रविवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर रामनाथपुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि इस वाहन में भगवान की मूर्तियां रखी थीं और यह वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया जिसके बाद तार टूटकर वाहन पर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

उप्पल जिले के पुलिस निरीक्षक ने बताया, ”कल रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस के दौरान बिजली का झटका लगने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]