चीन के उपकरण विनिर्माण उद्योग ने दर्ज की मजबूत वृद्धि……

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से मई तक चीन के उपकरण विनिर्माण उद्योग के मुनाफे में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.2 की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।यह वृद्धि चीनी बड़े उद्यमों के कुल मुनाफे में 2.4 प्रतिशत अंकों के योगदान के साथ, समग्र औद्योगिक लाभ में एक उत्कृष्ट सहायक भूमिका निभा रही है।उपकरण विनिर्माण उद्योग के आठ प्रमुख क्षेत्रों में से सात ने लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। इनमें विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी सामान्य उपकरण उद्योगों ने दोहरे अंकों से अधिक की वृद्धि दर दर्ज की, जिनकी वृद्धि दर क्रमशः 11.9, 11.6 10.6 रही।
