पुरी रथयात्रा के दौरान मची भगदड़ के बाद ओडिशा सरकार ने सख्त कदम उठाए…..

पुरी रथयात्रा के दौरान मची भगदड़ के बाद ओडिशा सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।इस घटना में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विकास आयुक्त की निगरानी में एक विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश भी दिए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, चंचल राणा को पुरी का नया जिलाधिकारी, और पिनाक मिश्रा को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
