महाराष्ट्र में हिंदी के खिलाफ प्रदर्शन, राज-उद्धव ठाकरे आएंगे साथ,

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर छिड़ी बहस अब आंदोलन का रूप ले चुकी है. राज्य में मराठी अस्मिता की रक्षा और हिंदी को थोपे जाने के विरोध में 5 जुलाई को मुंबई में एक भव्य मार्च निकाला जाएगा
इस मार्च में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पहली बार एक मंच पर साथ नजर आएंगे.
इस मुद्दे पर दोनों ठाकरे बंधुओं का एकजुट होना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है. रविवार को दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक हुई. इस बैठक में पांच जुलाई को निकाले जाने वाले मार्च को लेकर प्लानिंग की गई.
