गाजियाबाद में करोबारी से 80 लाख की धोखाधड़ी……

गाजियाबाद में होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यापारी से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है। रुपये लेने के बाद भी एक विज्ञापन कंपनी ने कारोबारी को ना तो मुनाफा दिया और ना ही रुपये वापस दिए।गाजियाबाद के रहने वाले एक व्यापारी ने वेव सिटी थाने में शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात विस्तार कम्यूनिकेशन नाम की एक विज्ञापन कंपनी के रामेन्द्र सिंह से मुलाकात हुई थी। बताया गया है कि इस दौरान रामेन्द्र ने उन्हे होर्डिंग कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही और कहा कि होर्डिंग कारोबार में निवेश करने से उन्हे करोड़ों रुपये का मुनाफा होगा। जिसके बाद कारोबारी ने कंपनी के प्रोडेक्ट देखे और जांच करने के बाद 80 लाख रुपये का निवेश कंपनी के व्यापार में कर दिया था। जिसके बाद भी उसे बार-बार अच्छा मुनाफा दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
