थाना चन्दवक पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना चन्दवक, जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक- 07.06.2025 को थाना चन्दवक पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरणः–
दिनांक-06.06.2025 को पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा पिछले 5 महीने से मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ 28/05/2025 को मेरे घर के बगल भट्ठे पर बुलाकर शारिरीक सम्बन्ध बनाया, पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहा गया तो शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद पीड़िता द्वारा अपनी माँ को बताया तो पीड़िता की माँ नें भी संदीप से शादी के लिए कहा तो संदीप नें शादी करने से मना कर दिया व गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 166/2025 धारा 69/352/351(3) बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्त के पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक-07.06.2025 को उ0नि0 मंजय यादव मय हमराह हे0का0 राजन यादव कां0 सुशील यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी सूरकपुर थाना चन्दवक जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर कोईलारी मोड़ बजरंगनगर के पास से समय करीब 09.55 बजे अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. संदीप राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी सूरकपुर थाना चन्दवक जौनपुर उम्र लगभग 21 वर्ष।
पजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 166/2025 धारा 69/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना चन्दवक जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1. प्र0नि0 सत्यप्रकाश सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 मंजय यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3. हे0का0 राजन यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
4. का0 सुशील यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
