पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के सिंहेश्वरी मंदिर का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
दिनांक 21.02.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के सिंहेश्वरी मंदिर का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

आज दिनांक 21-02-2025 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर में स्थित सिंहेश्वरी मंदिर का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं मन्दिर के पुजारियो एवं व्यवस्थापको से प्रबन्धन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में वार्ता की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
