इस्राइल ने बेरूत में दागी मिसाइलें, हिजबुल्ला के वित्तीय ढांचे खत्म करने के लिए बैंकों को किया तबाह

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें अब लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइल ने रविवार को एलान किया था कि वह अब लेबनान स्थित हिजबुल्ला के वित्तीय ढांचे पर हमला करेगा और जल्द ही बेरूत सहित लेबनान के विभिन्न हिस्सों में कई लक्ष्यों को निशाना बनाएगा।आखिरकार ऐसा ही हुआ। इस्राइल ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में मिसाइल हमले कर बैंकों को तबाह कर दिया। इस्राइली रक्षा बलों का मानना है कि यह बैंक हिजबुल्ला की मदद कर रही थीं।इससे पहले रविवार को इस्राइल ने उत्तरी गाजा में बेत लाहिया पर हमला बोला, जिसमें 73 लोग मारे गए। वहीं, कई और लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव अभियान चल रहा है।उत्तरी गाजा की स्थिति गंभीर उत्तरी गाजा में 16 दिनों से जारी इस्राइली सैन्य घेराबंदी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस क्षेत्र में भोजन, पानी, दवा समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बंद कर दी गई है। आईडीएफ ने उत्तरी गाजा में हाल के हमले में जान गंवाने वालों के आंकड़ों पर संदेह जताया है। ऑक्सम एक गैर सरकारी संगठन ने दक्षिण गाजा में एक हमले की सूचना दी। इस हमले में खान यूनिस के पास चार इंजीनियरों और श्रमिकों की मौत हो गई।
