इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़ा हवाई हमला मे 87 लोगों की मौत

इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़ा हवाई हमला किया है. जिसमें 87 लोगों की मौत हो गई. इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं. फिलिस्तीनी क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार देर रात उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में हवाई हमले के बाद कम से कम 87 लोग मारे गए या लापता हो गए, यह किसी एक हमले में महीनों में हुई सबसे ज़्यादा मौतों में से एक है.इजरायल ने कहा कि वह घटना की रिपोर्ट की जांच कर रहा है. इजरायल ने कहा कि उसने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर अपने नवीनतम हमले में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया, जबकि गाजा में अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल अभी भी मलबे से लोगों को निकाल रहा है, जहां इजरायली हमले में 87 लोग मारे गए थे.

सिनवार की हत्या के बाद हमले तेज

हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या के कुछ दिनों बाद ये हमले हो रहे हैं. जो गाजा में फिलिस्तीनी समूह हमास और लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमलों में तेजी का संकेत है. इसके अलावा इजरायल इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है. हालांकि अमेरिका ने इजरायल पर दबाव डाला है कि वह ईरानी ऊर्जा सुविधाओं या परमाणु स्थलों पर हमला न करे.

इजरायल ने क्या कहा?

ये हमला बेत लाहिया के दक्षिण में जबालिया के आसपास एक बड़े हमले के दो सप्ताह बाद हुआ, जहां इजरायल का कहना है कि वो टैंकों के लैस हमास लड़ाकों को जड़ से उखाड़ने की कोशिश कर रहा है. इजरायल ने कहा कि हमला हमास के एक लक्ष्य पर हुआ. इजरायल का कहना है कि आतंकवादी स्कूलों और अस्पतालों सहित नागरिक क्षेत्रों का उपयोग छिपने के लिए करते हैं, हमास ने इस आरोप का खंडन किया है.

पीएम नेतन्याहू के घर पर किया था हमला

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर भी हमला किया गया. नेतन्याहू ने कहा कि शनिवार को “ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्लाह” द्वारा उन पर हत्या का प्रयास किया गया था, जब उनके हॉलिडे होम पर ड्रोन से हमला किया गया था. नेतन्याहू के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने दोहराया कि इजरायल अपने हितों के आधार पर निर्णय लेगा.

अब तक 42500 से ज्यादा की मौत

इजरायल की सरकार ने अपने मुख्य सहयोगी और सैन्य समर्थक अमेरिका द्वारा गाजा और लेबनान दोनों में युद्ध विराम कराने के कई प्रयासों को ठुकरा दिया है. इज़रायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले से शुरू हुए इजरायली हमले ने गाजा के 2.3 मिलियन लोगों को बेघर कर दिया है और अब तक 42500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]