उत्तराखंड में विधानसभा का सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा

उत्तराखंड में विधानसभा का सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा है और यह सत्र 23 अगस्त तक चलेगा. इसको लेकर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए है. उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.भुवन कापड़ी का कहना है कि राज्य सरकार विधानसभा सत्र चलाना नहीं चाहती है केवल खानापूर्ति के लिए विधानसभा सत्र गैरसैंण में रखा गया है. सरकार की मंशा सत्र चलाने की नहीं है नियम कहता है कि सत्र साल में लगभग 60 दिन चलना चाहिए. लेकिन हमारे यहां साल में 7 दिन भी सत्र नहीं चल पाता है. ऐसे में जनता के सवाल राज्य सरकार तक कैसे पहुंचे.
बता दें की गैरसैंण में 21 तारीख से तीन दिवसीय मानसून सत्र की घोषणा हो चुकी है. जिसके बात से विपक्ष लगातार हमलावर है. उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा की तीन दिनों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होना एवं विपक्ष द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना सं
भव नहीं है. सरकार जनता के प्रति जवाब देने से बचने का काम कर रहीं है. बजट सत्र लगभग तीन हफ्ते चलना चाहिए. लेकिन हमारे यहां बजट सत्र तीन दिन में नहीं चलता है.
