Jharkhand के देवघर में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका

Jharkhand के देवघर में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. देवघर कमिश्नर विशाल सागर ने बताया कि सीता होटल के समीप एक बिल्डिंग के गिरने की घटना सामने आई है.
फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका है. प्रशासन अभी मलबा हटाने का काम कर रहा है.
देवघर कमिश्नर विशाल सागर ने बताया कि सीता होटल के समीप एक बिल्डिंग के गिरने की घटना सामने आई है. एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौजूद हैं.
