गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी करेंगे रवाना

गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर, भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, प्रदेश की राजधानी एवं प्रख्यात पर्यटन स्थलों से युक्त लखनऊ व संगम नगरी प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को एक साल पूरा हो गया.इस के ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना किया था. इस ट्रेन के चलने से सांस्कृतिक, सामाजिक, औद्योगिक व आर्थिक विकास को गति मिली है.

पूर्वोत्तर रेलवे पर तीव्रगामी एवं आरामदायक यात्रा के नए युग की शुरुआत आज से एक साल पहले 7 जुलाई को हुई. जब गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह गाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसी साल 12 मार्च से इस गाड़ी का मार्ग विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है. विस्तारित मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]