राजा भैया ने भरी महफिल में पवन सिंह से छीना माइक

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम का वीडियो है।

यहां कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मंच पर पवन सिंह के हाथ से अचानक माइक ले लिया। इस दौरान वहां मौजूद कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

आखिर क्यों राजा भैया ने छीना माइक?

दरअसल, प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भी वहां पहुंचे थे।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भैया पवन सिंह को मंच पर माइक देकर लोगों को संबोधित करने के लिए कहते हैं। लेकिन जैसे ही पवन सिंह बोलना शुरू करते हैं, राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक वापस ले लेते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]